रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
बरेली

बरेली में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ चार गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े तार

बरेली के बहेड़ी में पुलिस और एसओजी ने खंडहर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार। आरोपी के मोबाइल में पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर से इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप चैट के सबूत मिले।

बरेली में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ चार गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े तार
बरेली के बहेड़ी में पुलिस और एसओजी ने खंडहर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार
3 मिनट में पढ़ें

खंडहर में चल रही थी तमंचे, पिस्टल और राइफल बनाने की फैक्ट्री

चार आरोपी गिरफ्तार, दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

मौके से राइफल, पिस्टल, तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

बरेली। बरेली के बहेड़ी में पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

खंडहर में बन रहे थे अवैध हथियार

दरअसल, एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को जिले में अवैध हथियारों के कारोबार को लेकर लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के नेतृत्व में एसओजी और थाना बहेड़ी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

14 और 15 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से पहले बरेली-बहेड़ी रोड किनारे स्थित एक खंडहर में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। पुलिस टीम ने रात करीब 1 बजकर 35 मिनट पर मौके पर घेराबंदी की और हथियार बनाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें किया गया अरेस्ट

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह, शानू मियां, जीवनदीप सिंह और जसनूर सिंह के रूप में हुई है। ये आरोपी बरेली, रामपुर और पीलीभीत के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, 9 एमएम की अवैध पिस्टल, 315 बोर की राइफल, दो अधबनी नाल, हथियार बनाने के उपकरण और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था एक आरोपी

इस मामले में जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुखराज सिंह के मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, कुछ चैट डिलीट की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि, गिरफ्तार आरोपियों के फरार साथियों के तार हथियार तस्करी के आरोपी इशहर पहलवान से भी जुड़े बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। थाना बहेड़ी में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें