रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
दुनिया

APEC में मिल सकते हैं ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग, चर्चा में आया 1945 का याल्टा सम्मेलन

चीन के शेन्जेन में APEC फोरम के दौरान ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात की संभावना है। छोटे देशों को डर है कि 1945 के याल्टा सम्मेलन की तरह उनके बिना फैसले लिए जा सकते हैं।

APEC में मिल सकते हैं ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग, चर्चा में आया 1945 का याल्टा सम्मेलन
ट्रंप- पुतिन - जिनपिंग मुलाकात
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। अगले हफ्ते चीन के शेन्जेन में होने जा रहे एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ नजर आ सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि तीनों नेता आपस में मिल सकते हैं।

1945 के याल्टा सम्मेलन से हो रही तुलना

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित बैठक को लेकर बातचीत जारी है और इसका एजेंडा या प्रारूप अभी तय नहीं हुआ है। चर्चा में यूक्रेन और ईरान में चल रहे युद्ध, परमाणु हथियार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही ये चिंता भी जताई जा रही है कि, तीनों बड़ी ताकतें उन देशों को नजरअंदाज कर कोई समझौता कर सकती हैं, जिन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसी वजह से इस बैठक की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से हो रही है।

दूसरे विश्व युद्ध के आखिर में क्रीमिया में हुए उस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन ने युद्ध के बाद की स्थिति पर चर्चा की थी। इसमें यूरोप के इलाकों का बंटवारा भी शामिल था। इस सम्मेलन ने युद्ध के बाद की राजनीतिक व्यवस्था को आकार दिया और इसे बड़ी ताकतों द्वारा छोटे देशों का भविष्य तय करने की मिसाल माना जाता है।

प्रभाव का बंटवारा होने की आशंका

यूक्रेन समेत कुछ देशों को डर है कि, उनकी गैर-मौजूदगी में क्षेत्रीय मुद्दों, सुरक्षा या प्रभाव क्षेत्रों पर फैसले लिए जा सकते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले महीने कहा था कि, हालात "याल्टा 2, 3, 4" में बदल सकते हैं, जहां प्रभाव का फिर से बंटवारा हो। तीनों नेताओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं, जबकि ट्रंप ने परमाणु हथियारों पर नियंत्रण में दिलचस्पी दिखाई है। रूस और अमेरिका से कम परमाणु हथियार रखने वाला चीन भी ऐसी चर्चाओं में शामिल है।

दुनिया का ध्यान खींचेगी बैठक

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, परमाणु मुद्दों पर किसी समझौते की उम्मीद नहीं है और अब चीन को ज्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपर्क बना हुआ है, लेकिन फिलहाल साझा करने के लिए कुछ नहीं है। वहीं, पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि संभावित एजेंडे पर सुझावों का आदान-प्रदान हो रहा है। उनके मुताबिक, यह बैठक निश्चित रूप से दिलचस्प होगी और दुनिया का ध्यान खींचेगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें