रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
देश

Chhath Puja 2026: PM नरेंद्र मोदी ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, मैया से की सबकी खुशहाली की कामना

Chhath Puja 2026: PM नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है. जानिए प्रधानमंत्री ने छठी मैया से क्या कामना की और अपने संदेश में क्या कहा है.

Chhath Puja 2026: PM नरेंद्र मोदी ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, मैया से की सबकी खुशहाली की कामना
PM नरेंद्र मोदीः फोटो-सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Chhath Puja 2026: छठ की शुक्रवार से शुरुआत हो गई है. पहले दिन नहाय-खाय के साथ व्रती पूजा शुरू कर दी हैं. शनिवार को उपवास के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी. रविवार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी और इसके साथ ही सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन करेंगी. इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों के छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है "लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ. आज नहाय-खाय है. सभी व्रतियों को मेरा नमन. सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है."

छठ पूजा 2026 यूपी में कब मनाया जाएगा?

छठ ही ऐसा पर्व है तो लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है. अगर आप यूपी में है और तो आपको बता दें इसकी शुरुआत आज यानी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही शनिवार, 14 नवंबर 2026 खरना है और रविवार, 15 नवंबर 2026 को संध्या अर्घ्य है. जबकि उषा अर्घ्य सोमवार, 16 नवंबर 2026 को है.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें