रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में निवेश का बेहतर माहौल तैयार हुआ: नरेंद्र मित्तल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। सीएनएच के 1,219 करोड़ रुपये के ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र से औद्योगिक इकोसिस्टम मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में निवेश का बेहतर माहौल तैयार हुआ: नरेंद्र मित्तल
2 मिनट में पढ़ें

सीएनएच के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक माहौल और सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों का असर अब बड़े औद्योगिक निवेश के रूप में दिखाई देने लगा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में 1,219 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने जा रहे सीएनएच ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में कंपनी के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने प्रदेश सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उद्योगों को मिल रहे सरकारी सहयोग से उत्तर प्रदेश निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनकर उभरा है।

धरातल पर उतरा महत्वपूर्ण निवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए नरेंद्र मित्तल ने कहा कि, प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और सीएनएच पर जताए गए भरोसे के कारण यह महत्वपूर्ण निवेश धरातल पर उतर सका है। मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन और औद्योगिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने में अहम साबित हुई है। यही वजह है कि उद्योग जगत उत्तर प्रदेश में कारोबार और विनिर्माण की नई संभावनाएं देख रहा है।

औद्योगिक इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

उन्होंने कहा कि सीएनएच का यह निवेश केवल एक ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र की स्थापना भर नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी आर्थिक और औद्योगिक परिणाम भी सामने आएंगे। इससे प्रदेश के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और देश की आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी।

सीएम योगी ने नेतृत्व में तैयार हुआ निवेश का माहौल

नरेंद्र मित्तल ने कहा कि, सीएनएच के लिए उत्तर प्रदेश के साथ यह साझेदारी काफी अहम है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तैयार हुआ निवेश का माहौल उद्योगों के विस्तार के लिए सकारात्मक अवसर प्रदान कर रहा है। सीएनएच का यह संयंत्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें