Assam News: असम में बड़ा रेल हादसा, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
Assam News: असम में बड़ा रेल हादसा की खबर सामने आ रही है. इसमें 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. हालांकि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
Assam News: असम से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार को सुबह रेल हादसा हो गया है. यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे अपनी पटरी से उतर गए हैं. बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है. हालांकि गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी की मौत या घायल होनी की सूचना सामने नहीं आई है.
कहां जा रही थी ट्रेन
कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जाती है. लेकिन सुबह ही अपनी पटरी से उतर गई. गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में यह हादसा हुआ है. मौके पर भागदौड़ मच गई.
रेलवे ने जारी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति
हादसे के बाद से रेलवे की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. जिसमें बताया गया है कि "11.11.2026 को लगभग 06:54 बजे, जब ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके. इसके कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं. फिलहाल मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे हुए हैं.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






