रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, कई घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, कई घायल
1 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से बस को काटा जा रहा है।

हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सीवान जा रही थी। हादसा लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में हुआ।

फिलहाल पुलिस और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और कितनी जनहानि हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें