शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड से फरार 'पप्पू' झांसी से गिरफ्तार, पत्नी रेखा आर्या ने दर्ज कराई थी FIR

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से पकड़ा है।

उत्तराखंड से फरार 'पप्पू' झांसी से गिरफ्तार, पत्नी रेखा आर्या ने दर्ज कराई थी FIR
3 मिनट में पढ़ें

देहरादून/झांसी। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से पकड़ा है। पप्पू गिरधारी पत्नी रेखा आर्या की ओर से दर्ज कराई गई FIR के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस करीब 25 दिनों से उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

पत्नी रेखा आर्या ने दर्ज कराई थी FIR

दरअसल, 15 अक्टूबर 2026 को मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में FIR दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, धोखाधड़ी और पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। रेखा आर्या का आरोप है कि गिरधारी साहू ने अपनी पहली शादी की जानकारी उनसे छिपाई थी। इसके अलावा उन्होंने धोखाधड़ी करके कंपनियों से बाहर करने और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर मंत्री ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात भी रखी थी।

25 दिनों से चल रही थी तलाश, नेपाल भागने की भी थी चर्चा

मामले की जांच एसपी ग्रामीण जया बलोनी की अध्यक्षता में गठित SIT कर रही थी। जांच के दौरान टीम ने गिरधारी लाल साहू के कई करीबियों से पूछताछ की और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इस बीच उनके नेपाल भागने की भी चर्चा सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उन्हें झांसी से गिरफ्तार कर लिया।

बरेली और उत्तराखंड में दर्ज हैं करीब 50 मुकदमे

जानकारी के मुताबिक, गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। वह पहले भी जेल जा चुके हैं। हालांकि, इन मामलों की वर्तमान स्थिति और आरोपों का विवरण अलग-अलग है।

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत

गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी। फिलहाल झांसी से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। अब इस मामले में पूछताछ और जांच के दौरान नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें