शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका: आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी? सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटीं एजेंसियां

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से पुलिस चौकी की खिड़कियां टूटी गईं। इस धमाके में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका: आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी? सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटीं एजेंसियां
3 मिनट में पढ़ें

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से पुलिस चौकी की खिड़कियां टूटी गईं। इस धमाके में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गनीमत ये रही कि धमाके के वक्त ज्यादा पुलिसकर्मी चौकी में मौजूद नहीं थे। वहीं इस संदिग्ध विस्फोट के मामले में नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'गाजी 2' नाम के अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई है, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिंदुस्तान ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और संगठन के घटना से जुड़े होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

धमाके से पहले भी दी गई थी चौकी उड़ाने की धमकी

जानकारी के मुताबिक, 'गाजी 2' नाम के इसी सोशल मीडिया अकाउंट से कथित तौर पर पहले भी वसुंधरा पुलिस चौकी को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। अब धमाके के बाद इसी अकाउंट से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि संगठन ने मौजूदा सरकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया। साथ ही आगे भी अपनी कथित लड़ाई जारी रखने की बात कही गई है। हालांकि, जांच एजेंसियां इस दावे को फिलहाल सत्यापित जानकारी नहीं मान रही हैं।

रात करीब 10 बजे पुलिस चौकी में हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। धमाके से चौकी की खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। वहां लगा एयर कंडीशनर और अन्य सामान भी प्रभावित हुआ। फर्श पर कांच के टुकड़े बिखर गए। घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 20 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल भी सामान पहुंचाने आया हुआ था। धमाके के कारण टूटे कांच के टुकड़े लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल सीपी राज करण नायर, इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किस चीज से हुआ। फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही इसकी वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा साइबर सेल और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान और पोस्ट के स्रोत की जांच कर रहे हैं। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाके से पहले दी गई धमकी और बाद में जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट के पीछे कौन है।

फिलहाल वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ताजा विस्फोट की जांच जारी है। सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन के नाम से सामने आए दावे की पुष्टि होना अभी बाकी है। जांच एजेंसियां विस्फोट की वजह, जिम्मेदार लोगों और सोशल मीडिया पोस्ट के बीच संभावित संबंध का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें