रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 की मौत, 17 घायल

सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में धनतेरस पर तेज रफ्तार ट्रक ने मुंडन कराकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में पांच की मौत और 17 घायल हुए, चालक फरार।

सीतापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 की मौत, 17 घायल
Sitapur accident
3 मिनट में पढ़ें

सीतापुर। धनतेरस के दिन जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में कोल्हाघाट पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुंडन संस्कार करके लौट रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण हरदोई जिले के रायपुर मठिया में बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के बाद अपने गांव बरिगांवा लौट रहे थे। खुशी के माहौल में सफर कर रहे ग्रामीणों को अंदाजा भी नहीं था कि आगे मौत उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही वाहन कोल्हाघाट पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

राहत और बचाव कार्य में जुटे लोग

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गंभीर रूप से घायल दो लोगों पर चिकित्सकों की विशेष निगरानी बनी हुई है।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों में बच्ची और तीन महिलाएं

हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची और चार महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है।

काजल (10 वर्ष), पुत्री दाताराम, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर

सुशीला (50 वर्ष), पत्नी विष्णु, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर

रूबी (22 वर्ष), पुत्री विष्णु, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर

सुनीता (40 वर्ष), पत्नी रामकुमार, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर

एक अज्ञात महिला (58 वर्ष), जिसकी शिनाख्त की कोशिश जारी है

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर बरिगांवा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ घंटे पहले मुंडन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। मृतकों के परिजन गमगीन हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। धनतेरस जैसे पावन पर्व पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि ट्रक और चालक की पहचान पुख्ता की जा सके।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें