रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

AMU छात्रसंघ चुनाव में नसरा नईम ने रचा इतिहास, पहली महिला उपाध्यक्ष बनीं, नोमान अशरफ अध्यक्ष निर्वाचित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में मोहम्मद नोमान अशरफ ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि नसरा नईम उपाध्यक्ष और मोहम्मद हमदान मानद सचिव चुने गए।

AMU छात्रसंघ चुनाव में नसरा नईम ने रचा इतिहास, पहली महिला उपाध्यक्ष बनीं, नोमान अशरफ अध्यक्ष निर्वाचित
3 मिनट में पढ़ें

Student Union Elections: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में मोहम्मद नोमान अशरफ ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि नसरा नईम उपाध्यक्ष और मोहम्मद हमदान मानद सचिव चुने गए। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा नसरा नईम की जीत की हो रही है। वह AMU छात्रसंघ के इतिहास में तीन प्रमुख पदों में से किसी एक पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला बन गई हैं।

पांच नवंबर को विश्वविद्यालय के 13 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। कुल 20,754 मतदाताओं में से 15,523 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह चुनाव में 74.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद एबीके स्कूल में रात आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और शुक्रवार सुबह परिणाम घोषित किए गए।

नोमान अशरफ ने 4,121 वोटों से दर्ज की जीत

अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ को कुल 7,797 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद इंतिखाब को 4,121 मतों से हराया। इंतिखाब को 3,676 वोट प्राप्त हुए। नोमान अशरफ इतिहास विभाग के शोधार्थी हैं और बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं।

नसरा नईम बनीं AMU की पहली महिला उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर लॉ फैकल्टी की छात्रा नसरा नईम ने 7,091 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी साकिब अली खान को 5,818 वोट मिले। इस जीत के साथ नसरा ने विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नया इतिहास रच दिया। वह छात्रसंघ के तीन प्रमुख पदों में से किसी एक पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला बन गई हैं। जीत के बाद नसरा नईम ने इसे अलीगढ़ के सभी विद्यार्थियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सीमित समय, कम संसाधनों और छोटी टीम के बावजूद उन्होंने अपने साथियों के जज्बे और हिम्मत के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और विश्वविद्यालय में हर विद्यार्थी को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।

मोहम्मद हमदान बने मानद सचिव

मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने 8,385 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अहमद फराज राजी को 6,882 वोट मिले। हमदान बीटेक के विद्यार्थी हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह सफलता जितनी बड़ी है, इसके साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

आठ साल बाद लौटी छात्रसंघ की राजनीति

AMU में वर्ष 2018 के बाद पहली बार छात्रसंघ चुनाव आयोजित हुए हैं। लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोमान अशरफ ने कहा कि आठ साल के लंबे संघर्ष के बाद छात्रसंघ चुनाव का मौका मिला है। छात्रों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वे अपनी आवाज उठाने के लिए कितने उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों और उठाए गए मुद्दों पर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। अब नए छात्रसंघ के सामने विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने, छात्रहित के मुद्दों को उठाने और चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें