रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के स्वागत में बनीं रंगोलियां, कमल, कलश और दीपों से सजा रामकथा पार्क का मार्ग

दसवें दीपोत्सव से पहले अयोध्या में रामकथा पार्क के मार्ग पर कमल, कलश और दीपों की रंगोलियां उकेरी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी इसी रास्ते से मुख्य आयोजन स्थल पहुंचेंगे।

सीएम योगी के स्वागत में बनीं रंगोलियां, कमल, कलश और दीपों से सजा रामकथा पार्क का मार्ग
Ayodhya Deepotsav 2026
2 मिनट में पढ़ें

दीपोत्सव-2026

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सड़क पर बनाई गईं आकर्षक रंगोलियां

रंगोलियों में नजर आ रही भारतीय संस्कृति की छटा

अयोध्या, 5 नवम्बर। रामनगरी अयोध्या अपने दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह सजधज कर तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप हो रही इन तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलाकार और स्थानीय नागरिक भी पूरे मनोयोग से जुटे हैं।

उत्सव की भव्यता बयां कर रहीं रंगोलियां

इसी क्रम में रामकथा पार्क के समीप की मुख्य सड़क और होटल सरयू यात्री निवास के सामने का पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। इसी मार्ग से मुख्यमंत्री योगी रामकथा पार्क स्थित मुख्य आयोजन स्थल में प्रवेश करेंगे।

उनके स्वागत के लिए सड़क पर आकर्षक रंगोलियां उकेरी गई हैं, जो दीपोत्सव की सांस्कृतिक छटा को और निखार रही हैं। इन कलाकृतियों में कमल का फूल, कलश और पारंपरिक दीपों की सुंदर आकृतियां सड़क पर जीवंत हो उठी हैं, जो उत्सव की भव्यता को बयां करती हैं।

रंगोलियों में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयार किए जा रहे इस मार्ग पर कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया है। सड़क पर पेंटिंग के माध्यम से तरह-तरह की धार्मिक एवं पारंपरिक आकृतियां बनाई जा रही हैं। कहीं मंगल कलश और स्वस्तिक के चिह्न भारतीय संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं, तो कहीं विशाल कमल के फूल और दीपों की सुंदर आकृतियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

सीएम खुद कर रहे दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

रंगों के आकर्षक संयोजन से तैयार हो रही ये कलाकृतियां रामनगरी के उत्सवी वातावरण को और खास बना रही हैं। कलाकार हर आकृति को बारीकी से अंतिम रूप देने में लगे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के समय पूरा मार्ग आकर्षक और मनमोहक नजर आए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। रामकथा पार्क के समीप सड़क पर उकेरी जा रही रंगोलियां भी इसी भव्य आयोजन का एक अहम हिस्सा हैं। दीपों की जगमगाहट, पारंपरिक कलाकृतियों और आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ दसवां दीपोत्सव रामनगरी की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने की तैयारी में है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें