शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

बरेलीः दीपावली-छठ पर्व पर रेलवे अलर्ट, स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा, 'वॉर रूम' से रखी जाएगी 24 घंटे नजर

दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से कमर कस ली है। स्टेशन पर धक्का-मुक्की और अव्यवस्था न हो और यात्रियों को सुरक्षित सफर मिल सके, इसके लिए इज्जतनगर मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं।

बरेलीः दीपावली-छठ पर्व पर रेलवे अलर्ट, स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा, 'वॉर रूम' से रखी जाएगी 24 घंटे नजर
सांकेतिक फोटो
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से कमर कस ली है। स्टेशन पर धक्का-मुक्की और अव्यवस्था न हो और यात्रियों को सुरक्षित सफर मिल सके, इसके लिए इज्जतनगर मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। अब मंडल के प्रमुख स्टेशनों की निगरानी 24 घंटे की जाएगी। इसके लिए इज्जतनगर स्थित कंट्रोल रूम में अलग से वॉर रूम बनाया गया है।

रेलवे ने बरेली सिटी, इज्जतनगर, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं और काशीपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी स्टेशन पर भीड़ बढ़ने या आपात स्थिति बनने पर वॉर रूम से तुरंत समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। आरपीएफ और राज्य पुलिस भी मिलकर सुरक्षा संभालेंगे। महिला यात्रियों की सहायता के लिए आरपीएफ की मेरी सहेली टीम सक्रिय रहेगी।

टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार

टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए सामान्य और आरक्षण काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा दी गई है। यात्री आईआरसीटीसी और रेलवन ऐप से भी टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग को प्राथमिकता देने की अपील की है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में किए गए इन इंतजामों के बीच रेलवे ने यात्रियों से कम सामान लेकर चलने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है। सफर के दौरान किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें