QS Asia Rankings 2027: DU लिस्ट के टॉप-100 से हुई बाहर, IIT दिल्ली की भी रैंकिंग गिरी
देश की नामी गिरामी दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) एशिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट से बाहर हो गई है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-एशिया 2027 में डीयू को 106वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल यह 95वें नंबर पर थी।
नई दिल्ली। देश की नामी गिरामी दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) एशिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट से बाहर हो गई है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-एशिया 2027 में डीयू को 106वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल यह 95वें नंबर पर थी। वहीं, दिल्ली की दूसरी प्रमुख यूनिवर्सिटी जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। देश की प्रमुख IIT और IISc बेंगलुरु की रैंकिंग भी पिछले साल के मुकाबले नीचे आई है। लेकिन टॉप-50 में भारत का कोई संस्थान जगह नहीं बना पाया है।
देश की रैंकिंग में भारतीय संस्थानों में IIT दिल्ली सबसे आगे है और लगातार छठे साल देश का शीर्ष संस्थान बना हुआ है। हालांकि, एशिया में इसकी रैंकिंग 59 से गिरकर 66 हो गई है। IISc बेंगलुरु 64वें से 79वें और IIT मद्रास 70वें से 85वें स्थान पर तो IIT बॉम्बे 71 से गिरकर 83वें स्थान पर आ गया। टॉप-100 में भारत की सिर्फ 6 यूनिवर्सिटीज हैं, जिनमें 5 IIT है। टॉप-200 में 21 और टॉप-500 में 67 भारतीय संस्थान शामिल हैं।
डीयू क्यूएस एशिया रैंकिंग में टॉप-100 से बाहर हुई
दिल्ली यूनिवर्सिटी एशिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट से बाहर हो गई है, उसे 106वां स्थान मिला है। वहीं देश की प्रमुख IIT और IISc बेंगलुरु की रैंकिंग भी पिछले साल के मुकाबले कई पायदान नीचे आई है। जबकि जेएनयू ने दो पायदान का सुधार करते हुए 128वीं रैंक हासिल की है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया 197वें से 183वें स्थान पर पहुंच गई है। देश के अन्य संस्थानों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5 स्थान का सुधार कर 104वी रैंक हासिल की, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 187वें से 154वें स्थान पर पहुंच गई है।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






