रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

बाबा बागेश्वर को मानहानि का नोटिस, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के मामले में माफी की मांग

श्रीकृष्ण के त्रिभंगी स्वरूप पर कथित टिप्पणी को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता ने 15 दिन में बिना शर्त माफी मांगने और आपराधिक शिकायत की चेतावनी दी है।

बाबा बागेश्वर को मानहानि का नोटिस, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के मामले में माफी की मांग
Dhirendra Shastri
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुश्किल में घिर गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन में बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है।

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने भेजा है।

श्रीकृष्ण के त्रिभंगी स्वरूप को बताया था 'टेढ़ा'

नोटिस में आरोप है कि 29 अक्टूबर को शिवपुरी के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के त्रिभंगी स्वरूप को 'टेढ़ा' और 'खतरनाक' बताया।

अधिवक्ता ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह मानहानि के दायरे में आती है। नोटिस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 356 का उल्लेख किया गया है।

माफ़ी न मांगी तो दर्ज होगी शिकायत

अधिवक्ता ने मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री 15 दिन के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें। इसके साथ ही उनसे लिखित आश्वासन भी मांगा गया है कि, भविष्य में वे देवी-देवताओं पर इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय समय में माफी नहीं मांगने पर न्यायालय में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि धर्म की व्याख्या करने वाले कथावाचकों के लिए भाषा की मर्यादा कितनी जरूरी है। आस्था के मंच पर विनोद के नाम पर देवी-देवताओं के स्वरूप पर टिप्पणी कितनी उचित है, यह बहस भी तेज हो गई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें