रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल, 64 थानों ने भी हासिल किया पहला स्थान

जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली रेंज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से अक्टूबर 2026 की जारी IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके साथ ही रेंज के जनपद बदायूं ने भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं चार जिलों के कुल 64 थानों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल, 64 थानों ने भी हासिल किया पहला स्थान
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी।
1 मिनट में पढ़ें

बरेली। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली रेंज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से अक्टूबर 2026 की जारी IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके साथ ही रेंज के जनपद बदायूं ने भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं चार जिलों के कुल 64 थानों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जनसुनवाई समाधान प्रणाली के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की गई। रैंकिंग में बरेली के 25, बदायूं के 15, पीलीभीत के 12 और शाहजहांपुर के 12 थाने शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर डीआईजी ने रेंज ऑफिस में तैनात IGRS कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का फैसला लिया है। डीआईजी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है। जिन जनपदों और थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहेगा, उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें