शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

बरेली में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।

बरेली में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

पदयात्रा राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बारातघर से शुरू हुई। यहां पदयात्रा रवाना होने से पहले जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद पदयात्रा बांके बिहारी मंदिर और शिवाजी चौक होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभाओं और कार्यकर्ता बैठकों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त बना है और कानून-व्यवस्था तथा पारदर्शी शासन सरकार की प्रमुख पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। बरेली से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की प्रतिक्रिया को उन्होंने नौटंकी और बचकाना कदम बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता माफियाराज और गुंडागर्दी को स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पदयात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, ब्रज क्षेत्र अध्य्क्ष पूरन लाल लोधी, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, ब्रज क्षेत्र का संगठक अभय गिरी, पशुधन विकास मंत्री व राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक एमपी आर्या, आदेश प्रताप सिंह, अधीर सक्सेना और सोमपाल शर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें