शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
दुनिया

नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत...एक घायल

नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत...एक घायल
दोनों हेलीकॉप्टर टकराते हुए।
2 मिनट में पढ़ें

काठमांडू। नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों हेलीकॉप्टरों को आपस में टकराते हुए देखा जा सकता है। घटना के समय घटनास्थल के आसपास कई लोग मौजूद थे।

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर हुआ। दोनों हेलीकॉप्टर एयर डायनेस्टी और फिस्टेल एयर कंपनियों के थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, खुम्बु पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर-4 स्थित फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर यानी पंखे आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर आपस में टकराए हैं। अधिकारियों की ओर से दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे में भारतीय नागरिक की मौत

सोलुखुम्बु जिला प्रशासन और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक बताए जा रहे हैं। इसके अलावा फिस्टेल एयर के पायलट को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए माउंटेन हेलीकॉप्टर की मदद से लुकला पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के शव को प्रभु हेलीकॉप्टर से लुकला लाया गया है।

जांच में जुटे अधिकारी

हादसे के बाद नेपाल पुलिस और विमानन अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों हेलीकॉप्टरों में कुल कितने यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। फिलहाल अधिकारियों की ओर से हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें