शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास और लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंह

सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से अपने विशेष अंदाज में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''का हाल चाल हौ भाई सबके, मजा मा है सब जने?'' ठेठ अवधी में उनकी इस बात को सुनकर जनता उत्साहित हो गई।

2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास और लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंह
4 मिनट में पढ़ें

गोंडा। सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से अपने विशेष अंदाज में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''का हाल चाल हौ भाई सबके, मजा मा है सब जने?'' ठेठ अवधी में उनकी इस बात को सुनकर जनता उत्साहित हो गई। इसके बाद उन्होंने 2014 से पहले और 2017 के बाद के हालात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल की विकास परियोजनाओं को गिनाया। 

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले जौन जमाना रहा, ऊ आप लोग हम लोग देखन है। 2014 और 2017 के बाद के जमाना हम लोग देखन है। हमका एक एक चीज गिनावै के जरूरत नाई है। पहले का जमाना याद रखे के जरूरत हा। तब लोग बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसत रहे। घर की महिलाएं असुरक्षा के चलते बाहर निकलने से कतराती थीं। सपा सरकार में वसूली होती थी तो बसपा मुखिया के जन्मदिन पर भी वसूली की चर्चा रहती थी। 

उन्होंने नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम नौजवान भाइयों से कहा चाहित हैं कि आप लोगन के आगे जमाना है। आप लोगन का भविष्य है। आप लोग ऊ कष्ट दाई समय नाई देखा है, जब यहां सरकार के नाम पर भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं होता था और कानून के नाम पर माफिया का राज के अलावा कुछ नहीं होता था। आज हमारी माताएं बहनें, हमारे समूह सखी लोग यहां बैठी हैं , जिनके लिए सरकार ने अपनी आमदनी कमाने का जरिया खोल दिया है। आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता बनाया है। आज आप लोग याद कीन जाए, का हम सब जने अपने घर से घर के महिलाओं का बाहर जाए देत रहन। डर लगता था कि नहीं लगता था, का होइ जाई इनके साथे। आज ऊ सब चीज खत्म है। 

उन्होंने कहा कि आज हम वहौ टाइम याद दिवावा चाहित हन। आज जिस सड़क से हम लोग मनकापुर गौरा चौकी या दरजीकुआ से बभनान तक जाइत हन। कितने साल से वही सड़क के गढ़हा पर आप लोग चले होय। कोई सुनने वाला नहीं था। काहे की सरकार केकर रही, सरकार सपा की थी। राज माफिया के रहा। सरकार बसपा की होती थी, हमारे प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुखों से पैसा वसूला जाता था कि बहन जी का जन्मदिन है। बहन जी का हीरा का मोटा-मोटा गहना पहने का है। याद है कि नाई। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह हम लोग बिजली के लिए तरसते थे। हफ्ते में चार घंटे रात मा और दूसरा हफ्ते में चार घंटा दिन मा बिजली आवत रही। कब आवै ऊ पता नाई रहा। ऊका याद रखे के चही। आज हम देखित है कि जब हमरे घर के बिटियन का ब्याह होत है तो एसी जाता है, वाशिंग मशीन जाती है, मसाला पीसे वाला जात है। और ई सब कैसै चलत है। आज गांव-गांव में पंखे के सुख में हमारा किसान भाई सोता है। आज डीजल का लाइन नाई लागत है। बिजली के सुख से पंप चलाए देत है, रात भर खेत भरा करत है। पहले हमारे गांव के लोग राशन के लिए रोते थे, मिलता नहीं था। आज अंगूठा हमारा किसान भाई मशीन में अंगूठा लगाते हैं, तुरंत जितना राशन मिलना है, मिल जाता है और वो भी फ्री मा। है बदलाव की नहीं। 

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हम महाराज जी का धन्यवाद दीन चाहित है कि जितने बार वह गोंडा की धरती पे आए हैं, अन्य किसी मुख्यमंत्री ने घूमकर इधर देखा भी नहीं। अनगिनत बार महाराज जी आए हैं। आज मुख्यमंत्री की देन है कि हमारे यहां मेडिकल कॉलेज है, पुल हैं, बड़े बिजलीघर हैं, सब सुलभ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गोंडा की जनता को अपने घर का समझते हैं। गोंडा क्रांतिकारियों का जिला है, यहां महाराजा देवी बख्श सिंह से लेकर कई पुरखों का गांव है। महाराज जी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है। सब योगी सरकार में मिल रहा है। 

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें