रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
देश

'अर्नब' के बाद चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा...4 राज्यों में अलर्ट जारी, 120 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की तबाही से अभी तटीय राज्य उबर भी नहीं पाए हैं कि बंगाल की खाड़ी में एक और शक्तिशाली तूफान 'मुरासु' ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है।

'अर्नब' के बाद चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा...4 राज्यों में अलर्ट जारी, 120 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
3 मिनट में पढ़ें

Murasu Cyclon: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की तबाही से अभी तटीय राज्य उबर भी नहीं पाए हैं कि बंगाल की खाड़ी में एक और शक्तिशाली तूफान 'मुरासु' ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। इसके 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि तेज झोंकों के साथ इनकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत चार राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की है।

नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकरा सकता है तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात मुरासु लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के आसपास दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। तट से टकराने के दौरान समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठ सकती हैं। इससे तटीय और निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

ओडिशा में हाई अलर्ट, राहत और बचाव कार्य तेज

मुरासु के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। निचले और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले चक्रवात अर्नब के कारण गंजाम और गजपति जिलों में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नए तूफान ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। दक्षिणी ओडिशा के कुछ जिलों में स्कूल और कॉलेज 3 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50 किलोग्राम चावल और 2,500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा फसलों, मकानों और आजीविका को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

तमिलनाडु में भी एहतियाती कदम

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। खबरों के मुताबिक, चेन्नई और तिरुवल्लूर में स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया था। वहीं, 'मुरासु' नाम भारत की ओर से सुझाया गया है, जिसका तमिल भाषा में अर्थ 'युद्ध का नगाड़ा' होता है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें