रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा की सूचियों में लगातार गड़बड़ियां, कहीं दिवंगत को बनाया सदस्य तो कहीं दोहराए नाम

उत्तर प्रदेश के भाजपा में इन दिनों नई टीमों के गठन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला श्रम प्रकोष्ठ की सूची का है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसकी घोषणा की तो अंबेडकरनगर के दिवंगत राम सूरत मौर्य का नाम भी सदस्य के तौर पर शामिल कर दिया गया।

यूपी भाजपा की सूचियों में लगातार गड़बड़ियां, कहीं दिवंगत को बनाया सदस्य तो कहीं दोहराए नाम
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भाजपा में इन दिनों नई टीमों के गठन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला श्रम प्रकोष्ठ की सूची का है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसकी घोषणा की तो अंबेडकरनगर के दिवंगत राम सूरत मौर्य का नाम भी सदस्य के तौर पर शामिल कर दिया गया। यानी जिन्हें दुनिया से गए हुए समय हो चुका है, उन्हें पार्टी ने अपनी नई टीम में जगह दे दी। इससे पहले पिछले सप्ताह घोषित प्रदेश कार्यसमिति की सूची में भी कई खामिया सामने आई थीं। इसमें करीब एक दर्जन ऐसे नाम शामिल होने की बात सामने आई, जो अब पार्टी में नहीं हैं या जिनका निधन हो चुका है। इतना ही नहीं, एक ही नाम को चार बार दोहराया गया था।

सूचियों में गड़बड़ी का मामला यहीं नहीं रुका। कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की आईटी सेल की घोषणा को ही दरकिनार कर दिया। उन्होंने अपनी तरफ से दो नाम घोषित कर दिए और इसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी। वहीं, अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम की सूची में भी कुछ नामों को शामिल किए जाने पर सवाल उठे। इसके बाद घोषित सूची को वापस लेना पड़ा। अब महिला मोर्चा की नई क्षेत्रीय टीम घोषित की जाएगी। भाजपा की नई मीडिया टीम भी चर्चा में है। इस बार प्रवक्ताओं की संख्या पिछली टीम के मुकाबले करीब दोगुनी कर दी गई है।

पहले प्रवक्ताओं को महीने में दो दिन पार्टी कार्यालय में बैठने का मौका मिलता था, लेकिन नई टीम में यह व्यवस्था घटाकर महीने में एक दिन कर दी गई है। हैरानी की बात यह भी है कि जिन मीडिया पैनलिस्टों को टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी, उनमें से कुछ को मंत्री कार्यालयों की सिफारिश पर सीधे प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता घोषित कर दिया गया। लगातार सामने आ रही इन गड़बड़ियों ने प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक फैसलों और सूची तैयार करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें