शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के 1.27 करोड़ वोट कटने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पूछा- आखिर ये डेटा किसने दिया?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के वोट कटने के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर यह आंकड़ा उन्हें किसने दिया और इसके पीछे क्या आधार है।

सीएम योगी के 1.27 करोड़ वोट कटने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पूछा- आखिर ये डेटा किसने दिया?
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के वोट कटने के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर यह आंकड़ा उन्हें किसने दिया और इसके पीछे क्या आधार है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब अन्याय की सीमा पार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि राज्य में 1 करोड़ 27 लाख वोट कम हो गए हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी याद तब आई, जब उन्हें एमएलसी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

 'डबल इंजन, डबल जीरो और डबल हार'

अखिलेश यादव ने बीजेपी के डबल इंजन सरकार वाले नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने डबल इंजन सरकार की बात की थी, उनके लिए अब स्थिति डबल जीरो जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि एक ही चुनाव में दोहरी हार का सामना करना पड़ा है।

'आखिर यह डेटा किसने दिया?'

सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के वोट कम होने का आंकड़ा कहां से आया, यह सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य आंकड़ा नहीं है, जिसे कोई भी सड़क पर चलते हुए बता दे। इसके पीछे की जानकारी और उसका स्रोत स्पष्ट होना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि लाखों हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उन्हें यह जानकारी किसने दी और इसका आधार क्या है।

'लाभार्थियों के वोट नहीं हैं तो उन्हें भी रामलीला मैदान आना चाहिए'

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के लाभार्थियों से जुड़े दावों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सरकार खुद कह रही है कि उसके लाखों लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, तो उन्हें भी रामलीला मैदान पहुंचकर इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और यह स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में वोट कम होने का आंकड़ा कहां से आया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें