शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

उत्तर प्रदेश पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में देशभर के 490 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

यूपी पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में देशभर के 490 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनमें यूपी पुलिस के 17 जवानों को स्पेशल ऑपरेशन फील्ड और पांच पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मानित किया जाएगा।

स्पेशल ऑपरेशन के लिए 17 पुलिसकर्मियों का चयन

स्पेशल ऑपरेशन फील्ड में दो अभियानों के लिए यूपी पुलिस के जवानों को पदक दिया जाएगा। 12 और 13 मई 2026 को किए गए अभियान में डीआईजी अभिषेक यादव, एएसपी प्रीति बाला गुप्ता, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय, सुधीर कुमार उज्ज्वल और कैलाश यादव का चयन हुआ है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक और अमित कुमार भाटी, मुख्य आरक्षी अंशुल कुमार, रोहित मलिक, सलीम, भारत पांडेय और दिनेश चंद्र कनौजिया को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक चले दूसरे अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी देवेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और फजल उर रहमान तथा मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार सिंह और अमित कुमार को पदक के लिए चुना गया है।

उत्कृष्ट विवेचना के लिए पांच पुलिसकर्मी सम्मानित

विवेचना के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पांच पुलिस अधिकारियों को भी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक मिलेगा। इनमें एसपी अनुकृति शर्मा, इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह, संजेश कुमार और उमेश रोरिया और उपनिरीक्षक बृंदावन राय शामिल हैं। इसके अलावा सीबीआई लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी सभाजीत चौहान को भी विवेचना के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अगस्त 2025 में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों से जुड़े मामले की जांच की थी।

देशभर के 490 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक, देशभर में कुल 490 अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक दिया जाएगा। इनमें स्पेशल ऑपरेशन के लिए 358, उत्कृष्ट विवेचना के लिए 123 और फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए नौ लोगों का चयन किया गया है। स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी में विभिन्न राज्यों की पुलिस के अलावा सीआरपीएफ और असम राइफल्स के जवान भी शामिल हैं। वहीं, विवेचना के क्षेत्र में राज्य पुलिस के साथ सीबीआई, एनआईए और एनसीबी के अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें