रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

बरेलीः कानपुर का सफर करने से पहले देख लें ट्रेन का हाल 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बदला रहेगा ट्रेनों का समय

अगर आप अगले चार दिनों में कानपुर जाने या वहां से लौटने के लिए ट्रेन का सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का समय जरूर पता कर लें।

बरेलीः कानपुर का सफर करने से पहले देख लें ट्रेन का हाल 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बदला रहेगा ट्रेनों का समय
सांकेतिक फोटो
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। अगर आप अगले चार दिनों में कानपुर जाने या वहां से लौटने के लिए ट्रेन का सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का समय जरूर पता कर लें। कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर चल रहे तकनीकी काम के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। किसी ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ेगा तो किसी को तय समय से काफी देर बाद चलाया जाएगा। वहीं दो ट्रेनों का सफर भी छोटा कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन रिजवी ने बताया कि कानपुर अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते 31 अक्टूबर, दो और तीन नवंबर को फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 55348 कानपुर अनवरगंज तक नहीं जाएगी। यह रावतपुर स्टेशन पर ही रुक जाएगी। इसी तरह कानपुर अनवरगंज से कासगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 15037 भी कानपुर अनवरगंज की जगह रावतपुर से चलेगी।

इसके अलावा कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी 31 अक्टूबर, दो और तीन नवंबर को डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। चार नवंबर को इसकी देरी तीन घंटे तक रहेगी। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस भी चार नवंबर को एक घंटे देरी से चलेगी। उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस दो नवंबर को रास्ते में 40 मिनट और कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस चार नवंबर को 15 मिनट रोकी जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति जरूर देख लें।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें