रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

बारिश से हुए नुकसान को लेकर सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, कहा- पीड़ितों को हरसंभव मदद दें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हुई बारिश के कारण प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का निर्देश दिया है। फसलों के नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसका आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद दें।

बारिश से हुए नुकसान को लेकर सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, कहा- पीड़ितों को हरसंभव मदद दें
AI जनरेटेड
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हुई बारिश के कारण प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का निर्देश दिया है। फसलों के नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसका आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद दें। हर विपरीत परिस्थितियों में सरकार अन्नदाता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यूपी में हो रही बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई आर्थिक हानि, पशुहानि और जिनके घर गिरे, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दें।

घर गिरने से बेघर हुए लोगों को राहत केंद्र और शरणालय केंद्र पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों से संवाद करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं विपरीत मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि अकारण बच्चों को घर से न निकलने दें। जर्जर मकान, पेड़, टीन, बिजली के खंभों आदि के पास न खड़े हों, बल्कि सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें