bareilly news: 31 अक्टूबर से बरेली क्लब मैदान में सजेगा रोटरी दिवाली मेला, 'आदि योगी' थीम पर बनेगा भव्य मंदिर
रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 63वां रोटरी दिवाली मेला 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में खरीदारी, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ लजीज व्यंजनों का आकर्षण रहेगा। इस बार मेले की थीम 'आदि योगी' रखी गई है, जिसके तहत भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 63वां रोटरी दिवाली मेला 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में खरीदारी, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ लजीज व्यंजनों का आकर्षण रहेगा। इस बार मेले की थीम 'आदि योगी' रखी गई है, जिसके तहत भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान ने बताया कि 62 सालों से आयोजित हो रहा ये मेला शहर की विशिष्ट पहचान बन चुका है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी सीए विनय कृष्ण ने कहा कि मेला भाईचारे, समानता, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देता है। वहीं मेला डायरेक्टर सीए अमित मनोहर ने बताया कि तीनों दिन देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रोजाना म्यूजिकल नाइट, नृत्य कार्यक्रम और धुआंधार आतिशबाजी होगी। पहली बार ओकटा एलिवेटर्स के माध्यम से लोगों को ऊंचाई से सुरक्षित एरियल अनुभव मिलेगा। इसके अलावा मेले में 145 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 143 की बुकिंग हो चुकी है। नंदी एफएमसीजी के स्टॉल पर मसालों की खरीदारी पर एक के साथ एक मुफ्त मिलेगा।
को-मेला डायरेक्टर भावेश अग्रवाल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए तीनों दिन 'फेस इन द क्राउड' प्रतियोगिता होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए गोल्डन कपल, जबकि बेस्ट कपल और मेला क्वीन प्रतियोगिताएं भी होंगी। सचिव अनुज जायसवाल के अनुसार बेबी शो, फैंसी ड्रेस, ब्यूटीफुल आइज और बेस्ट हेयर स्टाइल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले में मीना बाजार, किड्स जोन, विभिन्न प्रकार के झूले और साउथ इंडियन, चाइनीज, चाट व भारतीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण होंगे। आयोजकों ने बताया कि छोटे दुकानदारों को भी अपने उत्पाद बेचने का अवसर दिया जाएगा।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अरविंद भटनागर, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रधीर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मोहन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अरविंद गुप्ता, मनोज गिरी, सी.ए हर्षित अग्रवाल और अनंत अग्रवाल समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






