शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 24 घंटे सप्लाई के निर्देश

दीपावली और छठ पर लोगों को बिजली कटौती की परेशानी न हो, इसके लिए योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं।

दीपावली-छठ पर बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 24 घंटे सप्लाई के निर्देश
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। दीपावली और छठ पर लोगों को बिजली कटौती की परेशानी न हो, इसके लिए योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि त्योहारों पर बिना वजह बिजली बंद नहीं होनी चाहिए और न ही बार-बार कटौती की जाए।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान बकाया बिजली बिल जमा कराने के नाम पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन न काटे जाएं। बड़े स्तर पर बिजली चोरी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाए, लेकिन छोटे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाए।

लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने झटपट पोर्टल पर बिजली कनेक्शन के लिए लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। जिन आवेदनों को निरस्त किया गया है, उनकी भी समीक्षा कर व्यवस्था में सुधार करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को दूसरे लोगों के बकाया बिल के कारण ट्रिपिंग और बिजली कटौती की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां जरूरत हो, वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम तुरंत किया जाए। मंत्री ने नवंबर के बिजली बिलों में 9.70 प्रतिशत की राहत मिलने पर उपभोक्ताओं को बधाई दी। इस राहत का फायदा घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगातार पांचवें महीने मिलेगा।

नई नगर पंचायतों में भी सुधरेगी बिजली व्यवस्था

नई बनी नगर पंचायतों में बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में भी मुख्यालयों की तरह बिना रुकावट बेहतर बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नगर विकास विभाग अतिरिक्त बजट देने को तैयार है। ऐसे में अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तेजी से काम करना चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार, एमडी मयूर माहेश्वरी समेत बिजली विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें