Lucknow News: SGPGI में भर्ती कराए गए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, इलाज जारी
Lucknow News: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को लखनऊ SGPGI में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
Lucknow News: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. माता प्रसाद पांडेय को लखनऊ SGPGI में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत खराब चल रही है. सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए रखी है.
माता प्रसाद की हालत कैसी है?
सूत्रों ने बताया कि अभी माता प्रसाद पांडेय की हालत फिलहाल स्थिर है. संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन समेत सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. हालांकि अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही राजनीतिक और समर्थकों के बीच उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है. बताते चलें कि माता प्रसाद समाजवादी विचारधारा के पुराने नेताओं में से एक है और मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के करीबी भी माने जाते हैं.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






