सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज़ रखें तैयार
ज़्यादातर योजनाओं में कुछ दस्तावेज़ बार-बार मांगे जाते हैं। इन्हें पहले से तैयार रखने से आवेदन जल्दी होता है।
योजनाएं
पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास, स्वास्थ्य बीमा या किसान से जुड़ी योजनाएं, आवेदन के समय अक्सर दस्तावेज़ों की कमी के कारण काम अटक जाता है।
- आधार कार्ड, जिसमें मोबाइल नंबर जुड़ा हो
- बैंक खाता, जो आधार से जुड़ा हो
- निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
आवेदन हमेशा सरकारी पोर्टल या जन सेवा केंद्र से ही करें। किसी योजना के नाम पर पैसे मांगने वाले बिचौलियों से सावधान रहें।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं





