भारत को मिला 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर, 22 साल के अनुज श्रीवास्तव ने रचा इतिहास
भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मध्य प्रदेश के 22 वर्षीय खिलाड़ी अनुज श्रीवास्तव ने फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती
भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मध्य प्रदेश के 22 वर्षीय खिलाड़ी अनुज श्रीवास्तव ने फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया है।
पहले मुकाबले में हार के बाद की शानदार वापसी
भारत के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्तव ने रविवार को फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही वह भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए।
22 वर्षीय अनुज ने फिलीपींस के मिसामिस ऑक्सिडेंटल स्थित असेंसो ग्लोबल यूथ लीडरशिप एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में कुल आठ में से सात अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि अनुज को टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और आखिरकार चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
उनकी इस उपलब्धि से भारतीय शतरंज जगत में खुशी की लहर है। भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने के साथ ही अनुज श्रीवास्तव ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






