शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह बड़ा हादसा, सोते यात्रियों पर टूटा कहर, दो की मौत और कई घायल Yamuna Expressway पर आधी रात को मची अफरा-तफरी,बस में लगी आग,बाल-बाल बचें 40 यात्री, जानिए कैसे? भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
देश

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- माफी मांगने से मामला नहीं होगा खत्म

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- माफी मांगने से मामला नहीं होगा खत्म
4 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पप्पू यादव नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पप्पू यादव का आरोप है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि केवल माफी मांग लेने से मामला खत्म नहीं होना चाहिए, बल्कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

पप्पू यादव ने की सख्त कार्रवाई की मांग

संसद मार्ग थाने पहुंचने से पहले पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उन्हें सजा दिलाने की बात कही। वहीं थाने में शिकायत देने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि देश में कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। अगर किसी की टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। 

करैरा की रामकथा से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पूरा विवाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान शुरू हुआ। यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और मुद्राओं की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान श्रीराम सीधे खड़े होते हैं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा, बांसुरी और वृंदावन का भी जिक्र किया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मथुरा-वृंदावन के कई संतों और कृष्ण भक्तों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही समान रूप से पूजनीय हैं और इस तरह उनकी तुलना करना उचित नहीं है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने केन्या के नैरोबी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के बीच किसी तरह का अंतर बताने या किसी का अपमान करने की नहीं थी। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी भक्ति परंपरा और ब्रज की प्रेमपूर्ण अभिव्यक्ति के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण एक ही परम सत्ता के स्वरूप हैं और वह स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह भागवत कथा करते हैं और उनकी भगवान कृष्ण में पूरी आस्था है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भावावेश में कही गई उनकी बातों से यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वह हाथ जोड़कर इसके लिए क्षमा मांगते हैं।

माफी के बाद भी थम नहीं रहा विवाद

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सफाई और माफी के बावजूद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। पप्पू यादव ने उनकी माफी को पर्याप्त नहीं मानते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें