वायरल खबर शेयर करने से पहले ऐसे करें उसकी जांच
गलत खबर आगे बढ़ाना भी नुकसान पहुंचा सकता है। शेयर करने से पहले कुछ सवाल खुद से ज़रूर पूछें।
व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर रोज़ ऐसे संदेश आते हैं जो चौंकाने वाले होते हैं। इनमें से कई पुराने, अधूरे या पूरी तरह गलत होते हैं।
- खबर किस स्रोत से आई है? किसी भरोसेमंद समाचार संस्था ने छापी है या नहीं?
- फोटो या वीडियो पुराना तो नहीं? रिवर्स इमेज सर्च से जांचा जा सकता है।
- संदेश में "जल्दी शेयर करें" जैसा दबाव है तो सावधान रहें।
- तारीख और जगह का ज़िक्र है या नहीं?
शक हो तो शेयर न करें। गलत जानकारी फैलाने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






